साहित्य एक महकता हुआ उद्यान है... आइए! आनंद लीजिये...सुस्वागतम्!

Followers

Tuesday 31 December 2013

शुभारम्भ

नमस्कार सुहृद मित्रों!

साहित्य नीड़ ...साहित्य का गेह...एक ऐसा स्थल जहाँ केवल साहित्य ही साहित्य है,ऐसा साहित्य जो जन-जन में प्रणम्य है,जो मानवीय सम्वेदना को पुष्ट करता है।

परम आदरणीय साहित्यप्रेमियों इस ब्लॉग का उद्येश्य विश्व साहित्य का मात्र संकलन करना ही नही बल्कि उस साहित्य की समालोचना कर सार्थक परिचर्चा को प्रेरित करना रहेगा। एक साहित्यकार के संछिप्त जीवन परिचय के साथ विस्तृत रूप से साहित्यिक गतिविधियों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया जायेगा। किसी व्यक्ति विशेष की पहुंच नितांत अधूरी रहती है जबतक सभी का स्नेहात्मक सहयोग प्राप्त नहीं होता।

इस प्रयास की पहल आपके सहयोग की सादर अपेक्षा के साथ की जा रही है,आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि आपका सहयोग अवश्य ही इस ब्लॉग को सुदृढ़ और उद्यान की तरह सुरम्य बनाएगा,जिसका आनंद आप भी लेंगे और हम भी।

कल अर्थात नव-वर्ष के आगमन के साथ ही प्रथम प्रस्तुति आपके समक्ष होगी,फिर आपका मार्गदर्शन इसे उन्नत पथ पर प्रशस्त करता रहेगा।
हमारा साहित्य नीड़ परिवार  आपकी उपस्थिति से अनुग्रहीत और आपके हार्दिक स्वागत हेतु उत्सुक रहेगा।

आका नववर्ष सुखद एवं शांतिपूर्ण रहे।
शुभ शुभ
सादर

No comments:

Post a Comment